तेजस्वी यादव बिहार में नहीं मनायेंगे क्रिसमस, राजश्री यादव के साथ गये दिल्ली, जानें कब होगी वापसी

Published at :23 Dec 2021 11:32 AM (IST)
विज्ञापन
तेजस्वी यादव बिहार में नहीं मनायेंगे क्रिसमस, राजश्री यादव के साथ गये दिल्ली, जानें कब होगी वापसी

तेजस्वी यादव अपनी पत्नी राजश्री के साथ गुरुवार को दिल्ली चले गये. दोनों दिल्ली में ही क्रिसमस मनायेंगे. कहा जा रहा है कि नये साल में दोनों पटना में रहेंगे.

विज्ञापन

पटना. तेजस्वी यादव अपनी पत्नी राजश्री के साथ गुरुवार को दिल्ली चले गये. दोनों दिल्ली में ही क्रिसमस मनायेंगे. कहा जा रहा है कि नये साल में दोनों पटना में रहेंगे. दिल्ली रवाना होने से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी मीडिया को बताया है कि वो इसी साल वापस पटना आयेंगे, वैसे उन्होंने यह नहीं बताया कि नये साल का जश्न वो इस बार कहां मनायेंगे.

दिल्ली में राजश्री यादव से विवाह करने के बाद तेजस्वी यादव पटना आये थे. चर्चा थी कि तेजस्वी यादव इस बार क्रिसमस दिल्ली में ही मनाएंगे, लेकिन आज जब वो दिल्ली जाने लगे तब इस बात की आधिकारिक घोषणा की. बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि दो-तीन दिनों बाद हम लोग फिर से पटना वापस आएंगे. तेजस्वी यादव 10 दिनों तक पटना में रहे.

जानकारी के अनुसार पत्नी के साथ क्रिसमस मनाने तेजस्वी यादव आज सुबह दिल्ली रवाना हुए हैं. पटना एयरपोर्ट दोनों 10:30 बजे पहुंचे. तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह जल्द ही फिर पटना लौटेंगे. उन्होंने कहा कि दो-तीन दिनों का ही दिल्ली प्रवास रहेगा. वो इसी साल बिहार लौटेंगे.

तेजस्वी यादव और राजश्री यादव के दिल्ली जाने की बात पार्टी नेताऔर कार्यकर्ताओं के बीच भी थी, यही कारण रहा कि दफ्तर आवास पर पहले ही तेजस्वी यादव से मिलने वाले लोग पटना में राजश्री को क्रिसमस की शुभकामनाएं दे चुके हैं.

उम्मीद की जा रही है कि इस बार 10 नंबर बंगला में तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी और तेज प्रताप पहली बार पटना में नये वर्ष को सेलिब्रेट करेंगे, लेकिन तेजस्वी पटना से दिल्ली रवाना हो गये हैं तो उनकी वापसी का सबको इंतजार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन