बिहार उपचुनाव: लालू यादव के गांव में सरकार जानबूझकर नहीं करती काम? तेजस्वी ने कहा-जीते तो अब ये करेंगे..

Bihar Upchunav: तेजस्वी यादव शुक्रवार को गोपालगंज के जादोपुर पहुंचे जहां जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू यादव के गांव में भाजपा जानबूझकर काम नहीं करती.
Gopalganj Upchunav 2022: बिहार उपचुनाव में अब प्रचार-प्रसार काफी जोर पकड़ रहा है. मतदान में अब कुछ ही दिन शेष हैं. इस बीच शुक्रवार को राजद नेता सह बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपने गृह जिला गोपालगंज पहुंचे. जहां जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा को निशाने पर लिया. तेजस्वी यादव ने खुद को अपने गांव से जोड़े रखा और केंद्र सरकार पर ताबड़तोड़ हमले किये. गोपालगंज में तेजस्वी यादव ने सरकार पर पक्षपात करने का आरोप भी लगाया.
तेजस्वी यादव शुक्रवार को जादोपुर में एक स्कूल के मैदान पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने राजद उम्मीदवार के लिए वोट की अपील की. तेजस्वी यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने इतने साल मौका मिलने के बाद भी कोई काम नहीं किया.
तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें 17 साल या 5 साल नहीं बल्कि केवल तीन साल का मौका दीजिए. तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर मोहन गुप्ता जी को आप जिताकर भेजेंगे तो 3 साल के अंदर में गोपालगंज में मेडिकल कॉलेज अस्पताल बनवा देंगे.
Also Read: बिहार उपचुनाव: गोपालगंज का न लड़का हैं, क्या हाल कर दिये..जब नरेंद्र मोदी सरकार को तेजस्वी यादव ने ललकारा
तेजस्वी यादव ने इस दौरान भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि भाजपा ने कोई काम नहीं किया. 17 साल से भाजपा को मौका आपने दिया लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया. कहा कि एक भी बड़ी उपलब्धि भाजपा नहीं गिना सकती जो गोपालगंज में किया गया हो. लेकिन जब लालू यादव की सरकार थी तो काफी काम हुआ. उस समय काफी काम हुआ.
तेजस्वी यादव ने कहा कि आप केवल फुलवरिया स्टेशन चले जाइये और देखिये कैसा नर्क बना दिया है. तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा को पता है कि ये लालू यादव के घर का स्टेशन है इसलिये जानबूझकर काम नहीं करने देना है.
तेजस्वी यादव ने दावा किया कि अगर मौका दिये तो इतना काम होगा कि आप भी याद रखेंगे. आप याद करेंगे कि लालटेन को आपने वोट दिया तो फायदे में रहे. तेजस्वी यादव ने चुपचाप लालटेन छाप का नारा भी भीड़ से लगवाया.
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




