PHOTOS: लालू यादव के समान बढ़ता जा रहा तेजस्वी यादव का क्रेज, जहां खड़े होते वहां उमड़ जाती है भीड़

Updated at : 26 Sep 2022 11:01 AM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: लालू यादव के समान बढ़ता जा रहा तेजस्वी यादव का क्रेज, जहां खड़े होते वहां उमड़ जाती है भीड़

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपने पिता लालू यादव की तरह ही लोगों के बीच क्रेज बना चुके हैं. उनकी एक झलक देखने और उनके करीब आने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रहती है. तेजस्वी यादव की कुछ तस्वीरें ये बताती है कि वो किस तरह फेमस हो चुके हैं.

विज्ञापन
undefined

ठाकुर शक्तिलोचन: बिहार की राजनीति में तेजस्वी यादव की अब एक अलग पहचान हो चुकी है. उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का क्रेज अब बढ़ता जा रहा है. जिस तरह लालू यादव के समर्थक उनकी एक झलक पाने के लिए बेचैन रहते थे. ऐसा ही कुछ अब तेजस्वी यादव के लिए दिखता है.

undefined

तेजस्वी यादव हाल में ही गोपालगंज स्थित अपने पैतृक गांव फुलवरिया पहुंचे तो वहां के लोग तेजस्वी यादव की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे.

undefined

तेजस्वी यादव का फुलवरिया में गर्मजोशी से स्वागत किया गया. हजारों की भीड़ तेजस्वी यादव के वाहन के करीब जमा हो गये और अपने नेता की तस्वीर फोन में कैद करने के लिए जद्दोजहद करते दिखे.

undefined

तेजस्वी यादव के आगमन के बाद सुरक्षाबलों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. जिस तरह लालू यादव को छूने के लिए उनके फैन उमड़ते हैं वैसे ही तेजस्वी यादव को एक बार छूने के लिए लोग उमड़ पड़े.

undefined

तेजस्वी यादव जब उपमुख्यमंत्री बनकर अपने पैतृक गांव पहुंचे तो स्थानीय लोगों उनकी एक झलक देखने और कैमरे में कैद करने उमड़े रहे. एक नेता के लिए ये बड़ी उपलब्धि होती है. लालू यादव भी अपने समर्थकों के बीच कुछ ऐसा ही फेमस रहे हैं.

undefined

तेजस्वी यादव कई बार लालू यादव के ही राह पर चलते दिखते हैं. उपमुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने जनता के बीच अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. गरीबों और असहायों के लिए वो आगे आते हैं और उनकी फरियाद सुनते हैं.

undefined

ये दृश्य पहली और आखिरी नहीं जब उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपने आवास से बाहर रात को भी दिख जाते हैं. शिकायत लेकर आये फरियादियों की फरियादें सुनते हैं और ये संदेश देते रहे हैं कि वो जनता के सेवक हैं.

undefined

तेजस्वी यादव में लालू यादव की झलक क्यों दिखती है. इसको इस तरह समझा जा सकता है कि लालू यादव भी सरकारी आवास में गरीबों और पीड़ितों की समस्याएं सुना करते थे.

undefined

पटना के सरकारी आवास के बाहर लोग अपनी समस्या लेकर उपमुख्यमंत्री के पास आते हैं और तेजस्वी यादव उनकी बातें सुनते हैं. जनता के बीच अपने आप को तेजस्वी यादव उसी तरह लेकर जा रहे हैं जैसे उनके पिता लालू यादव जाया करते थे.

undefined

तेजस्वी यादव का क्रेज इन दिनों बढ़ता ही जा रहा है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लोगों को अब उनसे उम्मीदें बढ़ी है. लोगों के बीच वो युवा नेता के तौर पर उभरते जा रहे हैं.

undefined

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान तेजस्वी यादव का क्रेज जनता के बीच देखने को मिला था. तेजस्वी यादव जहां रैली करने जाते वहां उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ जाती थी. ऐसा ही कुछ लालू यादव के लिए देखा जाता है.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन