तेजप्रताप यादव को तलाक के लिए करना होगा अभी इंतजार, इस वजह से पटना HC में सुनवाई टली

तेजप्रताप यादव (Tej partap Yadav) और एश्वर्या राय मामले में अब सुनवाई 8 सितंबर को होगी. गुरुवार को जज की निजी वजहों से सुनवाई टल गई.
पटना: लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक के लिए अब 8 सितंबर तक इंतजार करना होगा. पटना हाईकोर्ट के द्वारा सुलह की कोशिश नकाम होने के बाद गुरुवार को इसपर फैसला आने की बात कही जा रही थी. लेकिन जस्टिस आशुतोष कुमार के निजी कारणों के चलते सुनवाई पूरी नहीं हो सकी. अब कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 8 सितंबर तय की है.
बता दें कि बिहार सरकार में मंत्री तेजप्रताप यादव ने कोर्ट में पत्नी से तलाक की अर्जी दी है. तेजप्रताप यादव अपनी पत्नी ऐर्श्वया राय से तलाक चाहते हैं. जबकि उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय अब तेजप्रताप के साथ रहना चाहती है. यही वजह है कि हाईकोर्ट ने पहले दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश की. कोर्ट ने इसके लिए दोनों को आमने- सामने बैठाकर सवाल-जवाब किया. लेकिन तेजप्रताप ऐश्वर्या राय के साथ रहने के लिए तैयार नहीं हुए.
बता दें कि इससे पू्र्व दोनों कोर्ट के निर्देशानुसार दोनों परिवार ने एक साथ बैठकर मामले को सुलझाने की कोशिश की थी. इसके लिए पटना जू में दोनों परिवारों के बीच पटना जू में मीटिंग हुई थी. दोनों पक्षों की मीटिंग कराने की जिम्मेदारी उनके वकील जगन्नाथ सिंह और पीएन शाही को कोर्ट ने दी थी. लेकिन लालू प्रसाद की सेहत खराब होने की वजह से यह मीटिंग नहीं हो सकी. इसके बाद बीते 5 अगस्त को पटना जू में दोनों परिवारों के बीच मीटिंग हुई थी.
इस मीटिंग में तेजप्रताप की तरफ से उनकी मां राबड़ी देवी और ऐश्वर्या की तरफ से उनके पिता चंद्रिका राय पहुंचे थे, लेकिन मीटिंग सफल नहीं हो सकी. राबड़ी देवी ने इसमें कहा कि ‘जब तेजप्रताप ही तैयार नहीं हैं तो हम इसमें क्या कर सकते हैं?’ बता दें कि 12 मई 2018 को भूतपूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती ऐश्वर्या राय के साथ पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बेटे तेजप्रताप यादव की शादी शादी हुई थी.
कुछ सप्ताह पहले तेजप्रताप ने सोशल मीडिया के सामने आकर कहा था कि ऐश्वर्या का पूरा परिवार उन्हें परेशान करने में लगा है और उनसे 10 करोड़ रुपए जैसी बड़ी रकम की मांग की जा रही है. तेजप्रताप ने कहा था कि मां ईश्वर का ही दूसरा रूप है. जब आपकी आंखों के सामने ही आपकी मां को, परिवार को परेशान किया जाने लगे, उन पर हाथ उठाया जाए, ऐसे में क्या एक बेटे को चुप रहना चाहिए?’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




