नदी किनारे पशु चराने गये युवक की डूबने से मौत

Updated:
विज्ञापन

रविवार की दोपहर नदी से युवक के शव को बाहर निकाला गया

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 स्थित लतौना उत्तर गद्दी टोला स्थित समीप बघला नदी में शनिवार की संध्या पशु चराने के दौरान पैर फिसल जाने के करने 25 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत हो गयी. करीब 20 घंटे के बाद एनडीआरएफ की टीम को सफलता मिली. रविवार की दोपहर नदी से युवक के शव को बाहर निकाला गया. मृतक की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के लतौना गद्दी टोला वार्ड नंबर 14 निवासी कमलेश्वरी यादव का 25 वर्षीय पुत्र अजय कुमार के रूप में हुई है. घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि अजय प्रतिदिन पशु चराने के लिए भैंस लेकर नदी में आया करता था. इसी क्रम में उसका पैर फिसल गया. वह गहरे पानी में चला गया. जिसकी सूचना लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को नदी में लापता युवक को खोजने के लिए कहा. गोताखोर के असफल रहने पर एनडीआरएफ की टीम को रेस्क्यू में लगाया गया. जिन्होंने नदी से युवक का शव बरामद किया. त्रिवेणीगंज थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया गया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन