ePaper

दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल, सड़क जाम

Updated at : 25 Apr 2025 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल, सड़क जाम

मृतक मधेपुरा जिला के शंकरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर लाही गांव का था रहने वाला

विज्ञापन

– मृतक मधेपुरा जिला के शंकरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर लाही गांव का था रहने वाला त्रिवेणीगंज. जदिया थाना क्षेत्र के पिलुवाहा वार्ड नंबर 02 में शुक्रवार दोपहर विद्यानगर जाने वाली ग्रामीण सड़क पर महादलित बस्ती के पास दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही गश्ती पर निकली त्रिवेणीगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, वहीं अन्य दो को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर लाही वार्ड नंबर 03 निवासी प्रमोद साह के 18 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार के रूप में हुई है. घायल युवकों में त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बेलापट्टी निवासी हीरा झा का 20 वर्षीय पुत्र लोटन कुमार और भिखेंद्र झा का 22 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार शामिल हैं. परिजनों के अनुसार सतीश जदिया थाना क्षेत्र के रजगांव वार्ड नंबर 03 में अपनी बहन के घर रहकर पढ़ाई करता था. शुक्रवार को वह विद्यानगर स्थित एक सीएसपी से 10 हजार रुपये निकालकर वापस लौट रहा था. तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही अपाचे बाइक ने उसे सामने से टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपाचे सवार दोनों युवक लहरिया स्टाइल में बाइक चला रहे थे और नशे में थे. हादसे की खबर फैलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए. इस दौरान घायल लोटन को रेफर कर इलाज के लिए ले जाया जा रहा था, तभी सतीश के परिजनों ने विरोध शुरू कर दिया और एंबुलेंस के आगे लेटकर अस्पताल परिसर में एक घंटे तक जाम लगा दिया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल बुलाया गया. पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर एंबुलेंस को बाहर निकाला, लेकिन इस दौरान मृतक के परिजनों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की व नोकझोंक भी हुई. परिजन लगातार आरोप लगाते रहे कि मेरा बेटा मरा है, उसका भी मारेंगे. गुस्साए परिजनों ने बाद में शव को अनुमंडलीय अस्पताल गेट के सामने एनएच 327ई पर रखकर सड़क जाम कर दिया, जिससे पिपरा-त्रिवेणीगंज मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. हालांकि सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार पासवान, थानाध्यक्ष रामसेवक रावत, अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार, सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार, सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार, सब इंस्पेक्टर निधि गुप्ता और पीटीसी सन्नी कुमार समेत कई पुलिस अधिकारियों के समझाने पर जाम हटाया गया. बाद में जदिया थानाध्यक्ष राजीव कुमार दल-बल के साथ अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन