ePaper

बेटे के जन्मदिन पर बिजली कनेक्शन कर रहे पिता की करेंट से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Updated at : 25 Aug 2024 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

इधर घटना की सूचना के बाद थाना पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी है

विज्ञापन

छातापुर. थाना क्षेत्र के चकला गांव में रविवार को करेंट की चपेट में आने एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक 30 वर्षीय दीपक कुमार विष्णुदेव यादव का पुत्र बताया जा रहा है. युवक की असामयिक हुई मौत के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया है. जानकारी अनुसार दीपक कुमार के पुत्र का रविवार को जन्मदिन था. दीपक अपने पुत्र के जन्मदिन मनाने की तैयारी में जुटा हुआ था. तैयारी के बीच अपराह्नकाल घर में पंखा लगाकर विद्युत कनेक्शन कर रहा था. इसी दौरान वह करेंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया. जिसके बाद घर के लोग आनन फानन में उसे लेकर सीएचसी छातापुर पहुंचे. जहां मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौत हो जाने की जानकारी मिलते ही मृतक की पत्नी कंचन देवी, मां ललिता देवी एवं पिता विष्णुदेव यादव का रो-रोकर बुरा हाल बना है. वहीं मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया छीन गया. इधर घटना की सूचना के बाद थाना पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन