भूमिहीनों को जमीन देने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने सीएम का जलाया पुतला

Updated:
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन कांग्रेस कार्यालय से महावीर चौक तक निकाला गया

विज्ञापन

सुपौल. युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया. विरोध प्रदर्शन कांग्रेस कार्यालय से महावीर चौक तक निकाला गया. जहां राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई. प्रदर्शन के दौरान महावीर चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया. इस मौके पर लक्ष्मण झा ने कहा कि भूमिहीन परिवारों को 03 से 05 डिसमिल जमीन देने की घोषणा अब तक सिर्फ कागजों तक सीमित है. उन्होंने मांग की कि पंचायत स्तर पर शीघ्र सर्वे कर सभी भूमिहीन परिवारों को जमीन का पर्चा उपलब्ध कराया जाए. बढ़ती महंगाई को देखते हुए वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन की राशि बढ़ाकर 4 हजार प्रति माह की जाए. कहा कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा. प्रदर्शन के बाद श्री झा ने प्रतिनिधिमंडल के साथ जिला पदाधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा. इस मौके पर संजय सिंह, मुन्ना सिंह, राजकुमार, रहमान, मनीष कुमार, मिश्रीलाल, दिगंबर दास, अनीता देवी, सविता देवी, संजू देवी, अर्चना देवी, रीना देवी, सीता देवी, राहुल कुमार, सनोज कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन