नशीली सूई के साथ युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
नशीली सूई के साथ युवक गिरफ्तार

बड़ी मात्रा में नशीली प्रतिबंधित सुई के साथ एक युवक को गिरफ्तार करने में पिपरा पुलिस ने सफलता पायी है.

विज्ञापन

पिपरा. बड़ी मात्रा में नशीली प्रतिबंधित सुई के साथ एक युवक को गिरफ्तार करने में पिपरा पुलिस ने सफलता पायी है. युवक की पहचान त्रिवेणगीगंज थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव निवासी ज्योतिष कुमार के रूप में की गयी. जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को दिवा गश्ती के दौरान पिपरा थाना क्षेत्र के डिहवाड़ बाबा स्थान, बिशनपुर के सामने पक्की सड़क पर चेकिंग के दौरान एक स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन युवक आता दिखा. पुलिस को देखते ही वे लोग भागने की कोशिश करने लगे. पुलिस ने किसी तरह एक युवक को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान बाइक की डिक्की से पॉलिथीन में रखे 100 एम्पुल नशीली सूई व युवक की जेब से बीस हजार चार सौ रुपये नकद व दो मोबाइल फोन मिले.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन