ePaper

नशे का कारोबार पुलिस के लिए बना है कमाई का जरिया, युवा पीढ़ी हो रही बर्बाद : पप्पू यादव

Updated at : 18 Apr 2025 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
नशे का कारोबार पुलिस के लिए बना है कमाई का जरिया, युवा पीढ़ी हो रही बर्बाद : पप्पू यादव

सांसद ने मुख्यालय स्थित खाद विक्रेता पंकज कुमार भगत के घर गये और बीते दिनों उनकी मां रामदुलारी देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया

विज्ञापन

छातापुर. पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव गुरुवार की शाम छातापुर पहुंचे. तय कार्यक्रम के तहत पहुंचे सांसद ने मुख्यालय स्थित खाद विक्रेता पंकज कुमार भगत के घर गये और बीते दिनों उनकी मां रामदुलारी देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया. वहीं महद्दीपुर बाजार निवासी कासिम खान के न्यायाधीश पुत्र अफजल खान के निकाह उपरांत रिसेप्शन पार्टी में शरीक हुए. जहां सांसद श्री यादव ने नवदंपति को आशीष देते सुखमय जीवन की कामना की. पत्रकारों से मुखातिब सांसद ने कहा कि ग्रामीण व कस्वाई इलाकों में ड्रग्स का कारोबार फैल गया है. इलाके के 90 प्रतिशत युवा व किशोर वर्ग ड्रग्स सहित अन्य नशीले पदार्थ का सेवन करने लगे हैं. ड्रग्स, स्मैक, गांजा, सुलेशन, व्हाइटनर इत्यादि का सेवन कर रहे बच्चों पर उसके मां बाप जानकर भी अनजान बने रहते हैं. बताया कि पुलिस ने ड्रग्स व अन्य नशीले पदार्थ को अपने कमाई का जरिया बना लिया है. धंधेबाजों से सांठ-गांठ कर उससे पूरा लूट रहा है. नतीजा है कि नशे का कारोबार व्यापक स्तर पर फलफूल रहा है. उन्होंने ड्रग्स के फैलते कारोबार को किसी गहरी साजिश का हिस्सा बताया. ताकि बच्चों के अंदर विद्रोह करने की क्षमता, जुल्म, अन्याय, भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी के खिलाफ लड़ने के जज्बे को खत्म कर दिया जाये. कहा कि समाजिक स्तर से ही सार्थक प्रयास कर नशे के बढ़ते प्रचलन पर अंकुश लगाया जा सकता है. वे भी संसद के अंदर और बाहर ड्रग्स सहित अन्य नशे के कारोबार पर अपनी चिंताओं से अवगत कराते रहते हैं. सांसद ने आगामी 24 अप्रैल को पीएम मोदी के मधुबनी दौरे पर तंज कसा और कोशी-सीमांचल व मिथिलांचल को विशेष पैकेज देने की मांग की. उन्होंने उम्मीद जतायी कि क्या मधुबनी पहुंच रहे पीएम वहां की बंद पडे़ तीनों चीनी मिल, मधुपुर में बंद पडे़ दूध उत्पादन फैक्ट्री को विशेष पैकेज देकर चालू करने की घोषणा करेंगे. एशिया का सबसे बड़ा व राज दरभंगा के समय का पेपर मिल बंद है, जिसे अभी तक चालू क्यों नहीं किया गया. बाढ से निजात के लिए नदियों को जोड़ने वाली योजना तथा हाईडैम निर्माण पर सिर्फ चर्चा होती है. लेकिन धरातल पर इस दिशा में काम शुरू नहीं हो पाया. कुरसैला से भीमनगर रेल लाइन भाया बिहारीगंज, खुर्दा, जदिया, छातापुर, भीमपुर, वीरपुर के लिए 20 साल पहले शिलान्यास किया गया था. लेकिन इस योजना के लिए आवंटित राशि को लौटा लिया गया. इस बार जब वे सांसद बने तो सदन में लगातार आवाज उठाया, तब जकर 170 करोड़ रूपये जारी किया गया. लंबे संघर्ष के बाद वीरपुर व सहरसा को उड़ान योजना में शामिल किया गया. इलाके में रेल व रोड कनेक्टिवीटी बढ़ाने के लिए वे लगातार संघर्ष करते रहेंगे. कहा कि वे डोमिसाइल के विरोध में नहीं हैं. लेकिन बिहार के युवाओं को 80 प्रतिशत स्थान मिलना चाहिए. सांसद ने बताया कि कोशी सीमांचल व मिथिलांचल दुनियां को 92 प्रतिशत मखाना देती है. लेकिन मखाना बाजार से बाहर क्यों हो जाता है. डेनमार्क के बाद दुनियां का सबसे अच्छा मक्का यहां के किसान उपजाते हैं. लेकिन बिचौलिया यहां के किसानों को बर्बाद कर रहा है. उन्होंने कहा कि पीएम से कोशी, सीमांचल व मिथिलांचल के लिए विशेष पैकेज की मांग करते हैं. साथ ही यहां सुपर कमेटी बना दिया जाय. ताकि पलायन पर रोक लगे और यहां की गरीबी व बेरोजगारी को खत्म किया जा सके. मौके पर सुभाष कुमार यादव, मिन्नतुल्लाह खान, प्रो सच्चिदानंद यादव, रघुनंदन प्रसाद यादव, राजा सिंह, मुकेश कुमार, जयकृष्ण कुमार सिंह, राजेश मेहता, मुस्तफा खान, मो वकील,सैफ अली खान,समशाद खान, जफरूल हौदा, सगमलाल मुखिया, कमल पासवान, मो तालीव आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन