महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में की वट वृक्ष की पूजा, रक्षा सूत्र बांध पति की लंबी आयु की कामना

पूरे दिन क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा
निर्मली. अनुमंडल क्षेत्र में शनिवार को वट सावित्री व्रत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. सुबह से ही गांव और मंदिरों में सुहागिन महिलाओं की भीड़ उमड़ी. महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में वट वृक्ष की पूजा कर रक्षा सूत्र बांधा व पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना की. पूजा के दौरान सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी गई. विभिन्न पंचायतों में सामूहिक पूजा और धार्मिक अनुष्ठान हुए. पूजा स्थलों पर फल, फूल और पूजा सामग्री की दुकानों से बाजारों में भी रौनक रही. पूरे दिन क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










