वज्रपात के झटके से महिला झुलसी, अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन
वज्रपात के झटके से महिला झुलसी, अस्पताल में भर्ती

प्रखंड क्षेत्र की सिमराही नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड 5 में बुधवार की सुबह तेज बारिश के दौरान बिजली कड़कने की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी.

विज्ञापन

राघोपुर. प्रखंड क्षेत्र की सिमराही नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड 5 में बुधवार की सुबह तेज बारिश के दौरान बिजली कड़कने की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. जानकारी अनुसार स्थानीय मो गुलजार की 35 वर्षीया पत्नी मनीषा खातून अपने घर में चाय बना रही थी. इसी दौरान अचानक तेज गर्जन के साथ बिजली कड़की, जिसकी चिंगारी के झटके से वह बेहोश होकर गिर पड़ी. घटना के बाद घर में मौजूद बच्चों ने शोर मचाया, इसके बाद परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और तत्काल मनीषा खातुन को राघोपुर रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया और उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया. घायल महिला के पति मो गुलजार ने बताया कि घटना अचानक हुई. जिससे परिवार के लोग घबरा गये थे. उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी सुबह में घर का काम कर रही थी, तभी यह हादसा हो गया. वहीं अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉ दीपक गुप्ता ने बताया कि महिला का इलाज जारी है. फिलहाल, स्थिति सामान्य है. उन्होंने कहा कि समय पर अस्पताल पहुंचाने के कारण स्थिति नियंत्रण में है.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन