जलावन लाने के दौरान सर्पदंश से महिला की मौत

Edited by BASANT YADAV
Updated:
विज्ञापन

तीन घंटे तक झाड़फूंक के बाद सीता की स्थिति नाजुक होने लगी

विज्ञापन

छातापुर. जलावन घर से मकई की ठठरी लाने के दौरान जीवछपुर वार्ड संख्या आठ निवासी महिला की सर्पदंश से मौत हो गयी. जानकारी अनुसार सीता देवी पति विजय ठाकुर अपने घर में दिन का खाना बना रही थी. इस क्रम में वह पास में ही जलावन घर से मकई की ठठरी लाने चली गयी, उसी दौरान कुछ चुभने का एहसास, लेकिन अनसुना कर वह खाना बनान में जुटी रही कुछ देर बाद विष चढ़ने से सीता देवी लड़खड़ाने लगी. फिर सीता ने परिजनों को सर्पदंश का संदेह जतायी, जिसके बाद परिजन झाड़फूंक के लिए तांत्रिक के पास लेकर चले गये. तकरीबन तीन घंटे तक झाड़फूंक के बाद सीता की स्थिति नाजुक होने लगी, फिर आनन-फानन में परिजन सीएचसी छातापुर ले जा रहे थे, लेकिन महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया. मौत हो जाने की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गयी. सीता को एक ढाई साल की पुत्री है, जिसके सिर से मां की ममता छीन गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BASANT YADAV

लेखक के बारे में

By BASANT YADAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन