Supaul, बाजार के पास मुख्य सड़क पर जलजमाव, पानी से होकर विद्यालय जाते हैं बच्चे

Published by :MANISH KUMAR
Published at :09 May 2026 2:48 PM (IST)
विज्ञापन
Supaul, बाजार के पास मुख्य सड़क पर जलजमाव, पानी से होकर विद्यालय जाते हैं बच्चे

बाजार के पास मुख्य सड़क पर जलजमाव, पानी से होकर विद्यालय जाते हैं बच्चे

विज्ञापन

छातापुर (सुपौल) से संजय कुमार पप्पू की रिपोर्ट,

प्रखंड क्षेत्र स्थित गिरिधरपट्टी बाजार स्थित पक्की सडक पर जलजमाव की समस्या दिनोंदिन विकराल हो रही है, बाजार और मुख्य सडक पर जलजमाव ने स्थाई रूप ले लिया है, जिसके कारण बाजार के व्यवसाई सहित आम आदमी विकट परिस्थितियों का सामना करने को मजबूर हैं, बाजार के व्यवसाई राहुल कुमार दास, राकेश कुमार दास, बिट्टू राम, चंदन ठाकुर, पिंकु कुमार दास, संतलाल उरांव, संजय कुमार यादव, निर्मल सिंह, कैलू राम आदि ने बताया कि स्थानीय वासियों का घर दरवाजा उंचा हो जाने से सडक का लेवल काफी नीचे चला गया है, नतीजतन जल निकासी का उचित प्रबंध नहीं रहने से साल में करीब आठ महीने तक यहां जलजमाव की समस्या रहती है, मुख्य सडक और बाजार में जलजमाव रहने से यहां के लोग वर्षों से नारकीय स्थिती का सामना कर रहे हैं, बहुत कम ग्राहकों के बाजार आने से व्यवसाईयों का कारोबार चौपट हो रहा है, विद्यालय जाने वाले बच्चों को गंदे और बदबूदार पानी से होकर आना जाना पडता है, लगातार जलजमाव रहने से दूर्गंध का आलम बना रहता है और लोग अज्ञात बिमारी से ग्रसित होने की आशंका में भयभीत रहते हैं, चिंता जताते कहा कि अभी तो मानसुनकाल आना बांकी है और स्थिती क्या रहेगी इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है, समस्या के निदान के लिए विधायक, प्रमुख व पंचायत प्रतिनिधि से लेकर प्रशासनिक अधिकारी पदाधिकारियों को कई बार आवेदन दिया गया, समस्या से अवगत कराते इससे निजात दिलाने का अनुरोध किया किया गया, परंतु अभीतक इस समस्या के समाधान के लिए किसी के द्वारा भी सार्थक पहल नहीं की जा सकी है, बताया कि छातापुर से भाया चुन्नी से होकर गिरधरपट्टी बाजार आने वाली यह मुख्य सडक है, यह सडक महम्मदगंज पंचायत के रास्ते चरणै बाजार तक जाती है, लिहाजा इलाकेवासियों के लिए सुलभ आवागमन इस रास्ते पर निर्भर करती है, काफी संख्या में लोग खरीदारी के लिए गिरिधरपट्टी बाजार पहूंचते हैं, बाजार के व्यवसाई एवं वाशिंदों ने प्रशासन से जल निकासी का उचित प्रबंध हेतू नाला का निर्माण तथा पक्की सडक के लेवल को उंचा करवाने के लिए तत्काल रूप से प्रयास करने की मांग की है

कहते हैं बीडीओ

बीडीओ डा राकेश गुप्ता ने बताया कि समस्या उनके संज्ञान में है, जलनिकासी के तत्काल उपाय के लिए दो बार जेसीबी को भेजा गया था, परंतु बाजार वासी का अपेक्षित सहयोग नहीं मिला, स्थिती और विकल्प का अवलोकन करने सोमवार को वे वहां पहूंचेंगे, ताकि समस्या का स्थाई निदान की दिशा में आवश्यक कार्यवाही की जा सके

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन