एचपीएस कॉलेज के मुख्य द्वार पर जल जमाव, आवागमन में हो रही परेशानी

Updated:
विज्ञापन
एचपीएस कॉलेज के मुख्य द्वार पर जल जमाव, आवागमन में हो रही परेशानी

लोगों ने इस जगह पर पानी निकासी के लिए जल्द नाले निर्माण की मांग कर रहे हैं

विज्ञापन

निर्मली. नगर पंचायत निर्मली के वार्ड नंबर 07 स्थित एचपीएस कॉलेज के मुख्य सड़क पर जलजमाव की समस्या से छात्र-छात्राओं सहित आमलोगों को भारी परेशानी हो रही है. इस मार्ग से बच्चे सहित अन्य लोग आवाजाही करते हैं. लोगों ने बताया कि इस सड़क पर हल्की बारिश से भी जलजमाव की समस्या कई दिनों तक रहती. बारिश के समय महीनों भर जलजमाव की स्थिति बनी रहती है. आसपास रहने वाले लोगों को बीमारियों का भय रहता. लोगों ने कहा कि छोटे बच्चे भी पानी भरे रास्ते से गुजरते हैं. वहीं दूसरी ओर निर्मली के जनप्रतिनिधि सहित अधिकारियों की उदासीनता के कारण उक्त जगहों पर लगा जलजमाव की समस्या विकराल रूप धारण कर लिया है. रविवार की रात में हुई बारिश से उक्त जगहों पर ऐसी स्थिति हो गई है. लोगों ने इस जगह पर पानी निकासी के लिए जल्द नाले निर्माण की मांग कर रहे हैं. ताकि जलजमाव के समय पानी निकासी हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन