बाइक व स्कॉर्पियो की टक्कर में बाइक सवार दो युवक जख्मी

Updated at : 04 Apr 2026 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक व स्कॉर्पियो की टक्कर में बाइक सवार दो युवक जख्मी

मौके पर सब इंस्पेक्टर सीपी पासवान पहुंचे. जिन्होंने घटना की जानकारी ली

विज्ञापन

वीरपुर. नगर क्षेत्र के हईया धार के समीप शनिवार को बाइक व स्कॉर्पियो में टक्कर हो गयी, जिसके चलते बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. आनन-फानन में स्थानीय लोगों की पहल पर दोनों ही जख्मी व्यक्ति को उपचार के लिए अनुमंडलीय लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों ही व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार वीरपुर की ओर आ रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उक्त बाइक सवार को टक्कर मार दिया, जिससे उक्त दोनों ही बाइक सवार युवक घायल अवस्था में सड़क पर गिर गये. स्थानीय लोगों ने वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. जहां अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ संजीव कुमार की देखरेख में उक्त घायलों का प्राथमिकी उपचार किया गया. बेहतर उपचार के लिए दोनों ही युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. डॉ संजीव कुमार ने बताया कि दोनों घायल युवकों की पहचान परमानंदपुर पंचायत के शंकरपुर निवासी अबीद कमल एवं मो साहिल के रूप में हुई है. मौके पर सब इंस्पेक्टर सीपी पासवान पहुंचे. जिन्होंने घटना की जानकारी ली.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन