ePaper

30 बोतल शराब व बाइक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 25 Apr 2025 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
30 बोतल शराब व बाइक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

विज्ञापन

वीरपुर. दिवा गश्ती के क्रम में पुलिस ने नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 09 स्थित गोल चौक से 30 बोतल नेपाली देसी शराब व बाइक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया. जिसे मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पकड़े गए तस्कर की पहचान 23 वर्षीय आनंद कुमार और 20 वर्षीय नितेश कुमार यादव के रूप में की गई है. वहीं जब्त बाइक का नंबर बीआर 50एबी/2653 है. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि पुलिस की टीम दिवा गश्ती कर रही थी. इसी क्रम में पुलिस गश्ती टीम गोल चौक पर थी. तभी एक गैरेज के समीप दो बाइक सवार किसी व्यक्ति को एक बैग में शराब लेकर देने वाले थे. पुलिस की टीम उक्त गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए पहले पूछताछ की, फिर शराब के साथ ही दोनों व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. शराब की गिनती के बाद 30 बोतल नेपाली देशी उमंगा शराब पाई गई. जिसकी कुल मात्रा 9 लीटर थी. उक्त कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह के साथ सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन