Bihar News: सुपौल में करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत, खेत की घेराबंदी वाले तार में दौड़ रही थी बिजली

Updated:
विज्ञापन
Bihar News: सुपौल में करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत, खेत की घेराबंदी वाले तार में दौड़ रही थी बिजली

बिहार के सुपौल में एक खेत में घेराबंदी वाली तार में बिजली दौड़ाई गयी थी. जिसके संपर्क में आकर दो सगे भाइयों की मौत हो गयी.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के सुपौल जिला अंतर्गत निर्मली थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है. करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत हो गयी. वहीं तीसरा भाई गंभीर रूप से जख्मी है जिसका इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घटना की छानबीन और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. कोसी नदी के दलदल में मवेशी फंस जाने के बाद उसे निकालने तीनों भाई गए थे. बगल के खेत में बिजली के तार के संपर्क में आने से यह हादसा हुआ है.

खेत के तार में सटे, करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि खेत में घेराबंदी के लिए जो तार लगाए गए थे, उसमें करंट दौड़ाया गया था. जिसकी चपेट में दोनों भाई आ गए और दोनों की मौत हो गयी. जबकि तीसरे भाई की हालत गंभीर है. उसे लेकर ग्रामीण व परिजन आनन-फानन में अस्पताल पहुंच गए. इधर मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

मवेशी को दलदल से निकालने पहुंचे थे पिता-पुत्र

मिली जानकारी के अनुसार, निर्मली थाना क्षेत्र के वेलसिंगारमोती वार्ड 1 निवासी राजेंद्र मंडल का मवेशी चर रहा था जो दलदल में फंस गया था. उसे निकालने के लिए राजेंद्र मंडल और उनके तीन पुत्र सहित अन्य लोग पहुंचे थे. इसी दौरान खेत में घेरे तार के संपर्क में राजेंद्र मंडल के तीनों पुत्र आ गए जिसमें दो की मौत हो चुकी है.

क्या बोले पुलिस पदाधिकारी?

वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची. बड़ी संख्या में ग्रामीणों का भी जुटान मौके पर हो गया. वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि ने कहा कि करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हुई है. मामले की जांच की जा रही है. खेत के तार में करंट दौड़ाने के मामले की जांच होगी और दोषी पर कार्रवाई की जाएगी.

निर्मली थानाध्यक्ष बोले…

निर्मली थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि करंट लगने से दो छात्रों की मौत हुई है. निर्मली एसडीएच में दोनों की मौत की पुष्टि की गयी है. तीसरा जख्मी खतरे से बाहर है. पुलिस प्रक्रिया के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.

विज्ञापन
Thakurshaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By Thakurshaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन

Frequently Asked Questions

वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची. बड़ी संख्या में ग्रामीणों का भी जुटान मौके पर हो गया. वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि ने कहा कि करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हुई है. मामले की जांच की जा रही है. खेत के तार में करंट दौड़ाने के मामले की जांच होगी और दोषी पर कार्रवाई की जाएगी.