ट्विनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम का आयोजन

प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस तरह के नियमित कार्यक्रम से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है
करजाईन बाजार. ट्विनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम के तहत पॉलिटेक्निक कॉलेज करजाईन में विद्यार्थियों ने तकनीकी शिक्षा की जानकारी ली. राघोपुर प्रखंड में मॉडल स्कूल का दर्जा प्राप्त उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हुलास के प्रधानाध्यापक तरुण राज ने बताया कि विद्यालय के 70 छात्र व छात्राओं को पॉलिटेक्निक कॉलेज करजाईन भेजा गया. जहां विद्यार्थियों ने टेक्निकल लैब, पुस्तकालय, आईसीटी कंप्यूटर ई लैब, यूथ एंड इको क्लब आदि का भ्रमण कर जानकारी हासिल की. प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस तरह के नियमित कार्यक्रम से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है. साथ ही सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. इस दौरान शिक्षक विद्यालय के शिक्षक तथा शिक्षिकाएं भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










