क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच में तुलापट्टी ने गढ़िया को किया पराजित

Updated:
विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज नीरज को प्रदान किया गया

विज्ञापन

पिपरा. प्रखंड अंतर्गत बसहा पंचायत के गेल्हिया गांव में आयोजित हो रहे गेल्हिया प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच मंगलवार को तुलापट्टी बनाम गढ़िया के बीच खेला गया. तुलापट्टी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए तुलापट्टी ने निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट पर 238 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. जिसके जवाब में गढ़िया की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 216 रन ही बना पाई. इस प्रकार तुलापट्टी की टीम ने 22 रन से जीत दर्ज की. तुलापट्टी के तरफ से नीरज ने शानदार 123 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं नीरज ने दो विकेट भी लिए. तुलापट्टी की ओर से सर्वाधिक विकेट बाबुल ने लिया. मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज नीरज को प्रदान किया गया. इस मौके पर पूर्व मुखिया डॉ अमरेंद्र कुमार यादव, पैक्स व व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव, योगेंद्र यादव, सौरभ कुमार सहित कमेटी के सारे सदस्य मौजूद थे. फाइनल क्रिकेट मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे. गेल्हिया क्रिकेट लीग के प्रायोजक गणपति सेनेटरी एवं हार्डवेयर थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन