सड़क पर पानी जमा रहने से छात्र-छात्राओं को आवागमन में परेशानी

स्थानीय लोगों ने बताया कि जल जमाव के निकासी नहीं होने के कारण यहां यह स्थिति बनी हुई है
कुनौली. कमलपुर स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय से सटे कमलपुर, कुनौली मुख्य मार्ग में जल जमाव समस्या है. जल जमाव के कारण विद्यालय के छात्र-छात्राओं को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. महीनों से सड़क पर लगे जल की निकासी नहीं होने के कारण अब सड़ांध से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि जल जमाव के निकासी नहीं होने के कारण यहां यह स्थिति बनी हुई है. बताया कि सड़क मार्ग के किनारे नाला निर्माण हो जाए तो लोगों को समस्या से निजात मिल सकती है. वहीं सड़क के दूसरे किनारे लोगों ने सड़क से ऊंचा अपना दरवाजा बना रखा है. जिस कारण पानी का बहाव रुक गया है. लोगों ने स्थानीय जनप्रतिनिधि से जल जमाव की समस्या से निजात का अनुरोध किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










