आग लगने से तीन घर जले

Updated:
विज्ञापन
आग लगने से तीन घर जले

हजारों की संपत्ति का नुकसान हुआ है

विज्ञापन

प्रतापगंज. थाना क्षेत्र अंतर्गत टेकुना पंचायत के वार्ड नंबर 12 में गुरुवार की सुबह अचानक आग लगने से दो परिवारों के तीन घर सहित हजारों रुपये की संपत्ति जल गये. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया और लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. जानकारी अनुसार आग सबसे पहले कुरेशा पति शेख मजीबुल के घर में लगी, जो देखते ही देखते तेजी से फैलकर आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया. इस अगलगी में कुरेशा के दो घर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए. घर में रखा अनाज, कपड़ा, साइकिल, जरूरी कागजात सहित लगभग 10 हजार रुपये नकद जलकर राख हो गए. वही मो शकीला पति मो ऐनुल का एक घर भी आग की चपेट में आ गया. जिसमें एक गाय गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि एक बकरियों की मौत हो गई. इसके अलावा घर में रखा अनाज, बर्तन, कपड़ा, कागजात और करीब 5 हजार रुपये नकद भी जलकर नष्ट हो गए. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था. आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है. घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई. प्रभारी अंचलाधिकारी रिया राज ने बताया कि अंचल से कर्मचारी अरुण कुमार मंडल को घटना स्थल पर भेजा गया है.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन