दुर्गापूजा में आर्केस्ट्रा व डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध : एसडीपीओ

Updated:
विज्ञापन

पूजा पंडाल के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है

विज्ञापन

निर्मली. प्रखंड मुख्यालय स्थित टीसीपी भवन निर्मली में दुर्गापूजा के मद्देनजर रविवार को डीएसपी राजू रंजन कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक में निर्मली सीओ विजय प्रताप सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर राणा रणविजय सिंह, निर्मली थानाध्यक्ष सियावर मंडल मौजूद रहे. इस दौरान एसडीपीओ ने शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की विस्तृत रूप से जानकारी दी. डीएसपी ने कहा कि पूजा में आर्केस्ट्रा और डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. पूजा पंडाल के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है. कार्यक्रम में अश्लीलता का प्रदर्शन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस क्रम में अधिकारियों ने शांति समिति के सदस्यों से भी विभिन्न बिंदुओं पर पॉइंटवार जानकारी ली. बैठक में सदस्यों द्वारा पूजा के दौरान महिलाओं की भीड़ को लेकर निर्मली शहर के भगत सिंह चौक के पास रोड पर ठेला वाले दुकानों को हटवाने, सप्तमी के दिन से विसर्जन तक मेन रोड में छोटी-बड़ी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने, विसर्जन स्थल व मार्ग पर नगर पंचायत प्रशासन के नेतृत्व में मिट्टी भराई व साफ-सफाई कराने, रावण दहन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बढाने, विभिन्न बिजली खंभे पर रात्रि प्रकाश की व्यवस्था दुरुस्त कराने, सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने व पूजा के दौरान पूर्णतः प्रशासन को सहयोग करने का संकल्प दोहराया. सीओ श्री सिंह ने कहा कि नगर के मेन रोड पर जाम की समस्या के निदान के लिए नगर पंचायत के ईओ को कहा जाएगा. उन्होंने भी लोगों से पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बहाल रखते हुए प्रशासन को सहयोग करने की अपील की. मौके पर निर्मली चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष अभिषेक पंसारी, बड़ी दुर्गा मंदिर पूजा समिति के सचिव विनय महथा, लिंक रोड स्थित दुर्गा मंदिर पूजा समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार साह, जदयू नेता गोपाल कुमार, भाजपा नेता गोपाल साह अनूपसिंह, शशि शेखर, जावेद अनवर, मनोज राम, लाल यादव, रतन कामत, हेमनारायण साह, संतोष गराई, सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन