ePaper

बस पड़ाव नहीं रहने से हादसे की बनी रहती है आशंका

Updated at : 23 May 2024 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

भपटियाही में बस स्टैंड नहीं रहने के कारण एनएच 57 और एनएच 327 ए मार्ग पर छोटे- बड़े वाहनों से यात्रियों को उतारने -चढ़ाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

विज्ञापन

सरायगढ़.

भपटियाही में बस स्टैंड नहीं रहने के कारण एनएच 57 और एनएच 327 ए मार्ग पर छोटे- बड़े वाहनों से यात्रियों को उतारने -चढ़ाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हमेशा दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई रहती है. बस चालक और टेंपो चालक सड़क पर ही यात्रियों को उतारने और चढ़ने लगते हैं. जबकि जिला प्रशासन द्वारा कई बार बस स्टैंड के लिए जिला परिषद की जमीन में बस स्टैंड बनाने की प्रकिया प्रारंभ की गयी थी. लेकिन एक साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी बस स्टैंड बनाने की प्रक्रिया ठंडे बस्ते में डाल दी गयी. स्थानीय जनप्रतिनिधि प्रखंड प्रमुख विजय कुमार यादव, चांद पीपर पंचायत मुखिया गणेश राम, पूर्व मुखिया सुरेश प्रसाद सिंह, भपटियाही पंचायत के मुखिया विजय कुमार यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से बस स्टैंड बनाने की मांग की है

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन