चोरी की घटना का अब तक नहीं हो सका उद्भेदन

Updated:
विज्ञापन
चोरी की घटना का अब तक नहीं हो सका उद्भेदन

काफी संख्या में श्रद्धालु पूजा पाठ करने भगवती स्थान पहुंच रहे हैं

विज्ञापन

– 10 दिन पहले मां भगवती राज राजेश्वरी स्थान में चोरी की हुई थी वारदात छातापुर. राजेश्वरी थाना क्षेत्र स्थित मां भगवती राज राजेश्वरी स्थान से लाखों मूल्य के आभूषण चोरी की घटना के 10 दिन बाद भी इसका उद्भेदन नहीं हो पाया है. बीते 11 मार्च की देररात दुस्साहसी अज्ञात चोरों ने भगवती स्थान के गर्भगृह की किवाड़ व ग्रिल की कुंडी तोड़कर सोना व चांदी के लाखों मूल्य के आभूषण की चोरी कर ली थी. इलाके में शक्तिपीठ के रूप में पूजनीय इस भगवती स्थान में हुई चोरी से श्रद्धालु मर्माहत हैं. घटना का उद्भेदन नहीं हो पाने से पुलिस के कर्तव्य पर सवाल उठाये जा रहे हैं. इन दिनों चैत्र नवरात्र चल रहा है. काफी संख्या में श्रद्धालु पूजा पाठ करने भगवती स्थान पहुंच रहे हैं. श्रद्धालुओं के बीच एक ही चर्चा थी कि चोरी की इस घटना ने इलाकेवासियों के श्रद्धा पर भारी चोट किया है. भगवती स्थान के गर्भगृह में चोरी करने की दुस्साहस करने वाले असामाजिक तत्वों को मां भगवती जरूर सजा देगी. परिसर में मौजूद मुख्य पुजारी रिंकु मिश्र, पंडित रमेश मिश्र, मिथिलेश झा, राजकुमार झा, युवा समाजसेवी कृष्णा राज, मुकेश कुमार यादव, रामसुंदर यादव, रविंद्र यादव, केशव कुमार उर्फ निक्कु झा आदि ने बताया कि घटना की सुबह सूचना पर एसडीपीओ के बाद पुलिस अधीक्षक भी भगवती स्थान पहुंचे थे. साथ में फोरेंसिक टीम तथा तकनीकी सेल की टीम भी यहां पहुंची. आवश्यक छानबीन व पड़ताल की गई. कहते हैं एसडीपीओ त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विभाष कुमार ने बताया कि उद्भेदन की दिशा में अनुसंधान चल रहा है. तकनीकी विश्लेषण भी की जा रही है. पुराने दागी सब को खंगाल रहे हैं. जल्द ही घटना का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन