जयश्रीराम के उद्घोष के साथ निकली शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन

शोभायात्रा में महिला व युवतियों की भी पूरी भीड़ रही

विज्ञापन

वीरपुर. नगर पंचायत के वीरपुर-बसमतिया रोड के वार्ड संख्या 06 स्थित काली मंदिर परिसर से जय श्रीराम के उद्घोष के साथ शुक्रवार को रामनवमी की शोभायात्रा निकाली गई. जिसमें नगर क्षेत्र समेत आसपास के पंचायतों के रामभक्त हजारों की संख्या में शामिल हुए. शोभायात्रा में आगे-आगे युवा बाइक पर जय श्रीराम के झंडे लगाए चल रहे थे. वहीं पीछे नगर और आसपास के क्षेत्र के लोग पारंपरिक गेरूआ रंग की परिधान में हाथों में पारंपरिक शस्त्र के साथ आ रहे थे. शोभायात्रा नगर पंचायत के काली मंदिर से निकल कर हटिया चौक पहुंची. जहां पूर्व चेयरमैन तनवीर आलम की ओर से शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई थी. शोभायात्रा का नेतृत्व नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सुशील कुमार ने किया. शोभायात्रा में महिला व युवतियों की भी पूरी भीड़ रही. शोभायात्रा में जेसीबी पर भी युवा नारे लगाते और गुलाल उड़ाते दिखे. शोभायात्रा में झांकी भी निकाली गई, जिसमें रथ में भगवान श्रीराम जानकी व भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न दिखे. वहीं एक अन्य रथ पर महादेव को विराजमान दिखाया गया. एसडीएम नीरज कुमार और एसडीपीओ सुरेन्द्र कुमार शोभायात्रा के दौरान साथ साथ पैदल रहे. एसडीएम श्री कुमार ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र के प्रतापगंज और वीरपुर में रामनवमी को लेकर शोभायात्रा निकाली गई. जिसका समापन शांतिपूर्ण ढंग से कर लिया गया है.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन