जिले में अगले पांच दिन 34 से 36 डिग्री रहेगा तापमान, 4 से 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

Updated at : 02 Apr 2026 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में अगले पांच दिन 34 से 36 डिग्री रहेगा तापमान, 4 से 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

इस दौरान आसमान साफ से आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है

विज्ञापन

सुपौल. ग्रामीण कृषि मौसम सेवा बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी ताजा कृषि मौसम परामर्श के अनुसार सुपौल जिले में आगामी पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इस दौरान आसमान साफ से आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 21 दी डिग्री सेल्सियस से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता लगभग 60 प्रतिशत तथा दोपहर में यह घटकर 15 से19 प्रतिशत तक रह सकती है. हवा की गति 4 से 14 किमी प्रति घंटा के बीच रहेगी और अधिकांश समय पूर्वी दिशा से हवाएं चलेंगी. हालांकि अगले पांच दिनों के लिए किसी प्रकार की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है. कृषि कार्यों पर भी मौसम का कोई प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है. कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि वे नियमित रूप से मौसम अपडेट के लिए मेघदूत ऐप और बिजली गिरने की जानकारी के लिए दामिनी ऐप का उपयोग करें. बदलते मौसम को देखते हुए पशुओं की साफ-सफाई और उन्हें ताजा पानी उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. बताया कि परिपक्व फसल की कटाई करें और भंडारण से पहले दानों की नमी 12 प्रतिशत तक सुनिश्चित करें. मक्का की फसल के लिए सिंचाई और मिट्टी चढ़ाने का कार्य करें. फॉल आर्मी वर्म के प्रकोप की स्थिति में अनुशंसित दवा का छिड़काव करें. मखाना खेत में खरपतवार नियंत्रण के लिए पानी का स्तर बनाए रखें. सरसों फसल की कटाई तब करें जब फलियां पूरी तरह भूरे रंग की हो जाएं. लीची और आम में यदि बौर मटर के दाने के आकार का हो गया है. तो फल झड़ने से बचाने के लिए अनुशंसित घोल का छिड़काव करें. जिससे उत्पादन बेहतर होगा. वहीं पशुपालकों को सलाह दी गई है कि बदलते मौसम में पशुओं का विशेष ध्यान रखें. पशुशाला को साफ रखें और पशुओं को दिन में कई बार स्वच्छ एवं ताजा पानी पिलाएं. तेज हवा या मौसम बदलाव के दौरान पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन