जनगणना कार्य को लेकर शिक्षकों को बनाया गया प्रगणक

Updated:
विज्ञापन

जनगणना कार्य को पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सख्त है

विज्ञापन

कटैया-निर्मली. पिपरा प्रखंड मुख्यालय स्थित टीसीपी भवन में बुधवार को राष्ट्रीय जनगणना 2027 की तैयारी को लेकर बीडीओ अमरेन्द्र पंडित की अध्यक्षता में सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक, अंचल अमीन सहित अन्य कर्मियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीडीओ ने जनगणना कार्य में शिक्षकों को प्रगणक के रूप में नियुक्त करने के लिए सभी प्रधानाध्यापक को शिक्षकों की सूची उपलब्ध कराने एवं अंचल अमीन को नजरी नक्शा बनाने का निर्देश दिया. जनगणना कार्य को पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सख्त है. कहा कि जनगणना के आंकड़े सरकार की नीतियों और योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुरूप ससमय सभी कार्य संपादित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए. बैठक में अंचल अमीन एवं प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक मौजूद रहे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन