नयी पेंशन नीति के विरोध में शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

Published at :01 Feb 2025 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
नयी पेंशन नीति के विरोध में शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

पुरानी पेंशन नीति लागू नहीं करती है तो आगे आंदोलन व्यापक हो सकता है

विज्ञापन

सुपौल. अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ नयी दिल्ली एवं बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ पटना के निर्देशानुसार जिला प्राथमिक शिक्षक संघ सुपौल के आह्वान पर सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने शनिवार को नयी पेंशन नीति एनपीएस के विरोध में काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया. संघ के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि यदि भारत सरकार और बिहार सरकार एनपीएस को समाप्त कर पुरानी पेंशन नीति लागू नहीं करती है तो आगे हमारा आंदोलन व्यापक हो सकता है. जिसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी. उन्होंने सांकेतिक आंदोलन को सफल करने के लिए जिला के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं सभी संघीय पदाधिकारी को धन्यवाद दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन