पिपरा जनता दरबार में समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान

Updated:
विज्ञापन
पिपरा जनता दरबार में समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान

जनता दरबार में मौजूद अधिकारी व फरियादी

Supaul news: जनता दरबार की अध्यक्षता अंचल अधिकारी उमा कुमारी ने की. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जमीन, राजस्व और प्रशासनिक समस्याओं को लेकर पहुंचे. अंचल अधिकारी ने सभी आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित कागजातों की जांच की.

विज्ञापन

सुपौल से इंद्र भूषण की रिपोर्ट:

Supaul news: पिपरा प्रखंड मुख्यालय स्थित टीसीपी भवन में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में आम लोगों की समस्याओं की सुनवाई की गई. जनता दरबार में पांच नए आवेदन प्राप्त हुए, जबकि तीन लंबित मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया.

जनता दरबार की अध्यक्षता अंचल अधिकारी उमा कुमारी ने की. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जमीन, राजस्व और प्रशासनिक समस्याओं को लेकर पहुंचे. अंचल अधिकारी ने सभी आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित कागजातों की जांच की.

अंचल अधिकारी ने बताया कि सरकार के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार लगाया जा रहा है, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े. उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा के अंदर निष्पादन किया जाएगा.

जनता दरबार में राजस्व अधिकारी सुभाष चंद्र चौधरी, लिपिक सुमेश कुमार और पिपरा थानाध्यक्ष भी मौजूद रहे. पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में भूमि विवाद और अतिक्रमण से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई.

राजस्व अधिकारी ने कई दाखिल-खारिज और परिमार्जन से संबंधित फाइलों की जांच कर आवश्यक निर्देश दिए. वहीं नए आवेदनों को पंजीकृत कर आवेदकों को रसीद भी उपलब्ध कराई गई.

जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने इस व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि अब एक ही जगह पर अधिकारियों से मिलकर समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन