भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत

Updated:
विज्ञापन
भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत

प्रशिक्षण कार्यशाला के शुभारंभ में मौजूद मंत्री व पार्टी कार्यकर्ता

Supaul news: कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री रामचन्द्र प्रसाद, जिला प्रभारी अनुरंजन झा, जिलाध्यक्ष नरेन्द्र ऋषिदेव, पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार, पूर्व विधायक आमला सरदार, नागेन्द्र नारायण ठाकुर, रामकुमार राय, सचिन माधोगोरिया, संतोष प्रधान और पिंटू मंडल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

विज्ञापन

सुपौल से रोशन सिंह की रिपोर्ट:

Supaul news: सुपौल जिला मुख्यालय स्थित आर के पैलेस होटल में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए.

कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री रामचन्द्र प्रसाद, जिला प्रभारी अनुरंजन झा, जिलाध्यक्ष नरेन्द्र ऋषिदेव, पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार, पूर्व विधायक आमला सरदार, नागेन्द्र नारायण ठाकुर, रामकुमार राय, सचिन माधोगोरिया, संतोष प्रधान और पिंटू मंडल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

उद्घाटन के बाद मंत्री रामचन्द्र प्रसाद ने प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया और वहां लगाए गए स्टैंड बैनर एवं अन्य सामग्रियों का अवलोकन किया. इस दौरान पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़ी जानकारी साझा की गई.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की वास्तविक ताकत हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं को संगठन, जनसंपर्क अभियान और सरकार की योजनाओं की जानकारी मिलती है.

मंत्री ने केंद्र और बिहार सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया.

प्रशिक्षण महाअभियान में पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान और आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर भी मार्गदर्शन दिया.

भाजपा नेताओं ने बताया कि यह दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं को वैचारिक और संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है.

ALSO READ: बाढ़ तैयारी और विकास योजनाओं पर डीएम सख्त

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन