सुपौल में 10वीं के छात्र की मौत, खिड़की से लटकी मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी…
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 04 Jul 2024 10:20 AM
Supaul Crime News: सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र स्थित खट्टर चौक के पास एक किराए के मकान में बुधवार (03 जुलाई) की देर रात फंदे से लटकी एक 10वीं कक्षा के छात्र की लाश मिली. मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने कहा कि निरंजन कुमार खिड़की से लटक कर आत्महत्या कर ली है.
Supaul Crime News: सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र स्थित खट्टर चौक के पास एक किराए के मकान में बुधवार (03 जुलाई) की देर रात फंदे से लटकी एक 10वीं कक्षा के छात्र की लाश मिली. मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने कहा कि निरंजन कुमार खिड़की से लटक कर आत्महत्या कर ली है. हालांकि परिजन का कहना है कि यह हत्या है. जांच के बाद पता चलेगा कि यह हत्या है या फिर आत्महत्या.
जिस कमरे से छात्र का शव मिला है उसके दरवाजे को तोड़कर शव को बाहर निकाला गया है. आनन-फानन में लोग उसे त्रिवेणीगंज अस्पताल ले गए. लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. बता दें कि 15 वर्षीय छात्र निरंजन हरिहर पट्टी पंचायत के वार्ड नंबर 15 निवासी कामेश यादव का पुत्र था.
छात्र के पिता ने क्या कहा?
पिता कामेश यादव का कहना है कि बुधवार की शाम कुछ सामान खरीदने के लिए वो त्रिवेणीगंज बाजार आए थे. सामान खरीदकर घर लौटने के क्रम में वो अपने बेटे से मिलने गए. मकान मालिक ने बताया कि निरंजन आज पढ़ने नहीं गया था. उन्होंने अपने बेटे से पूछा तो कहा था कि सो गया था इसलिए पढ़ने नहीं गया. वह बेटे से बातचीत कर घर वापस लौट गए थे.
ये भी पढ़ें: नवादा में महिला पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, कार में सवार थे बदमाश, भूमि विवाद का मामला
मकान मालिक ने फोन कर दी जानकारी
कामेश यादव ने आगे बताया कि रात में मकान मालिक ने फोन कर बताया कि आपके बेटे की मौत हो गई है. इसके बाद वे लोग आनन-फानन में मौके पर पहुंचे. परिजनों ने कहा कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि एक साजिश के तहत की गई हत्या है. खिड़की से कैसे कोई लटक कर आत्महत्या कर सकता है.
मौके पर पहुंची पुलिस ने क्या कहा-
उधर मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपिन कुमार के नेतृत्व में पुलिस पहुंची. एसडीपीओ विपिन कुमार ने बताया कि एक बच्चे की आत्महत्या की खबर आई. स्थानीय लोग अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह घटना खट्टर चौक के समीप विनोद यादव के मकान में हुई है. छात्र यहां रहकर पढ़ाई करता था. घटना की जांच की जा रही है. जल्द हीं कुछ निकलकर आएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










