बिहार प्रदेश जीविका संघ की बैठक में सोनी चुनी गयी जिलाध्यक्ष
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Nov 2024 8:52 PM
संघ के 09 सूत्री मांगों को गंभीरता पूर्वक अध्ययन के बाद आश्वासन मिला कि बहुत जल्द आपके वाजिब मांगों को पूरा किया जायेगा
सुपौल. बिहार प्रदेश जीविका संघ की बैठक बीबीसी कॉलेज में संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंदन बिहारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिला के कैडर मुख्यमंत्री के चुनावी सभा में विरोध कर अपनी तरह ध्यान आकृष्ट करने का काम किया, तब जाकर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जीविका संघ के 09 सूत्री मांगों को पूरा किया जायेगा. संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने कहा कि जीविका के सीइओ के साथ वार्ता सफल रहा. संघ के 09 सूत्री मांगों को गंभीरता पूर्वक अध्ययन के बाद आश्वासन मिला कि बहुत जल्द आपके वाजिब मांगों को पूरा किया जायेगा. इसलिए बिहार प्रदेश जीविका संघ हड़ताल समाप्त कर काम पर लौट जाए. मौके पर सोनी सिंह को जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया. बैठक को विपिन कुमार, सुधा झा, प्रीति कुमारी, अंजू कुमारी आदि ने भी संबोधित किया. इस मौके पर बड़ी संख्या में जीविका से जुड़े लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










