36 पुड़िया स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि सभी पुड़ियों में स्मैक है

विज्ञापन

राघोपुर. थाना की पुलिस ने सोमवार की संध्या गुप्त सूचना के आधार पर नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया. जानकारी देते थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नरहा वार्ड नंबर 5 निवासी दिलखुश कुमार अपने घर के आगे बनी गुमटी में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री कर रहा है. सूचना मिलते ही राघोपुर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस वाहन को देखते ही एक युवक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए उसे खदेड़कर पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस ने उसकी गुमटी की तलाशी ली, जहां एक सफेद डिब्बे में छिपाकर रखी गई प्लास्टिक की 36 पुड़िया बरामद हुई. थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि सभी पुड़ियों में स्मैक है. डिजिटल तराजू से वजन करने पर कुल 20.55 ग्राम स्मैक (प्लास्टिक सहित) बरामद हुआ. इसके अलावा आरोपित के पास से 500 रुपये के 8 नोट, यानी कुल 4000 रुपये नकद भी बरामद किए गए. थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. स्मैक रखने और उसकी खरीद-बिक्री के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन