33 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
33 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

जांच के दौरान पाया गया कि बाइक की सीट को खास तरीके से तस्करी के लिए तैयार किया गया था

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. शराब तस्करी की गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार की रात थाना क्षेत्र अंतर्गत गौनहा गांव में एक आवासीय परिसर में खड़ी बाइक के सीट के नीचे से 33 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है. साथ ही एक युवक भी गिरफ्तार हुआ है. जानकारी के अनुसार आवासी परिसर में तलाशी लेने पर एक युवक को बाइक के साथ पकड़ा गया है. जब थाने लाकर पुलिस ने बाइक की सघन तलाशी शुरू की तो हैरान रह गए. जांच के दौरान पाया गया कि बाइक की सीट को खास तरीके से तस्करी के लिए तैयार किया गया था. पुलिस ने बाइक से कुल 33 बोतल विदेशी शराब बरामद की. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर गौनहा निवासी ललन कुमार के विरुद्ध उत्पाद एवं मद्यनिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में सुपौल जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन