चैती नवरात्र : नौवें दिन सिद्धिदात्री की हुई आराधना

Updated:
विज्ञापन

पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए पूजा समिति द्वारा पूरा इंतजाम किया गया था

विज्ञापन

किशनपुर. बाजार स्थित चैती दुर्गा पूजा पंडालों में नवरात्रि के नौवें दिन माता भगवती के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री का आराधना कर पूजा अर्चना की गयी. सवेरे से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का भीड़ उमड़ना शुरू हो गया था. पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए पूजा समिति द्वारा पूरा इंतजाम किया गया था. पूजा को लेकर प्रशासन एवं मेला आयोजन समिति द्वारा व्यापक इंतजाम किया गया है. प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार में लगने वाले मेला में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गयी. पूजा स्थल सहित बाजार में शांति व्यवस्था बहाल करने को लेकर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है. आयोजन समिति द्वारा पूजा स्थल पर शांति बनाने हेतु स्वयंसेवक की भी तैनाती की गई है. इस संबंध में थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार ने बताया कि सुरक्षा का चाक चौबंद व्यवस्था किया गया है. किशनपुर बाजार स्थित दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मेला में आने वालों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसका खास ख्याल रखा गया है.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन