मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा में शुभम ने मारी बाजी, परिजन व जिला का नाम किया रौशन

Published at :05 Feb 2025 6:00 PM (IST)
विज्ञापन
मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा में शुभम ने मारी बाजी, परिजन व जिला का नाम किया रौशन

इन्होंने मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से गोल्ड मेडल प्राप्त किया है

विज्ञापन

पिपरा. नगर पंचायत पिपरा वार्ड नंबर 10 निवासी पत्रकार आनंद गुप्ता के छोटे सुपुत्र शुभम कुमार ने एसएससी के मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने परिजन सहित जिला का नाम रोशन किया है. शुभम ने अपने पहले ही प्रयास में यह सफलता हासिल कर मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस पद पर चयनित हुआ. इन्होंने मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से गोल्ड मेडल प्राप्त किया है. पिता आनंद गुप्ता ने बताया कि शुभम बचपन से ही पढ़ने में मेघावी है. शुभम कुमार अपनी सफलता का श्रेय पिता आनंद गुप्ता व माता बेवी कुमारी सहित अपने गुरुजन को दिया है. शुभम की सफलता पर उमेश गुप्ता, शिव शंकर झा उर्फ बुच्चन झा, शशि रंजन कुमार, शंकर गुप्ता, किशोरी प्रसाद गुप्ता, रामचंद्र प्रसाद गुप्ता, अंगद चौधरी, शंकर चौधरी, मुनेंद्र कुमार गुप्ता, अमन कुमार गुप्ता, मनोज कुमार, आकाश कुमार, नवनीत कुमार, सुनील सोनी आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन