लॉक डाउन के बाद दुकानदार ग्राहकों का कर रहे हैं आर्थिक शोषण

राघोपुर : प्रखंड क्षेत्र के दुकानदारों द्वारा लॉकडाउन के दौरान आमलोगों से समानों की ज्यादे कीमत वसूले जाने का विरोध करते हुए सोमवार को जाप के प्रखंड अध्यक्ष बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी किया. अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि लॉकडाउन के बाद से दुकानदारों द्वारा आमलोगों का आर्थिक शोषण किया जा […]
राघोपुर : प्रखंड क्षेत्र के दुकानदारों द्वारा लॉकडाउन के दौरान आमलोगों से समानों की ज्यादे कीमत वसूले जाने का विरोध करते हुए सोमवार को जाप के प्रखंड अध्यक्ष बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी किया. अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि लॉकडाउन के बाद से दुकानदारों द्वारा आमलोगों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है. समानों की कीमतों में दोगुना से ज्यादे का बढ़ोतरी कर दिया गया है. जिसके कारण लोगों की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हो गई है. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान सभी लोगों के आय का स्रोत बंद है. ऐसे में अगर मुनाफाखोरी पर जल्द रोक नहीं लगाया गया तो ये आम आदमी के बड़ी मुसीबत बन जाएगी.
उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी इन समस्याओं के बारे में एसडीएम वीरपुर को एक लिखित आवेदन देकर ऐसे दुकानदारों पर कार्रवाई की मांग की गई थी. लेकिन आजतक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी. बताया कि लॉकडाउन से पूर्व सब्जियों की कीमत में दोगुना का इजाफा कर दिया गया. कुछ किराना व्यवसायियों द्वारा पान मसाला की कालाबाजारी खुले तौर पर की जा रही है. लेकिन इस ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट नहीं हो रहा है.
उन्होंने जिला पदाधिकारी से मांग किया है कि जल्द ऐसे मुनाफाखोर दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की जाय. ताकि गरीब लोगों को उचित मूल्य पर आवश्यक वस्तु उपलब्ध हो सके.उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी इन समस्याओं के बारे में एसडीएम वीरपुर को एक लिखित आवेदन देकर ऐसे दुकानदारों पर कार्रवाई की मांग की गई थी. लेकिन आजतक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी.
बताया कि लॉकडाउन से पूर्व सब्जियों की कीमत में दोगुना का इजाफा कर दिया गया. कुछ किराना व्यवसायियों द्वारा पान मसाला की कालाबाजारी खुले तौर पर की जा रही है. लेकिन इस ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट नहीं हो रहा है. उन्होंने जिला पदाधिकारी से मांग किया है कि जल्द ऐसे मुनाफाखोर दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की जाय. ताकि गरीब लोगों को उचित मूल्य पर आवश्यक वस्तु उपलब्ध हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




