आजीविका महिलाओं को स्व-गणना का प्रशिक्षण शुरू

Updated:
विज्ञापन

ईओ देवर्षि रंजन ने जानकारी देते हुए कहा कि 17 अप्रैल से 30 अप्रैल तक स्व-गणना का कार्यक्रम चलाया जा रहा है

विज्ञापन

वीरपुर. नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में बुधवार को कार्यपालक पदाधिकारी देवर्षि रंजन की अध्यक्षता में आजीविका से जुड़ी महिलाओं को स्व-गणना का विशेष प्रशिक्षण दिया गया. इस दौरान महिलाओं को बताया गया कि वे किस प्रकार स्वयं अपनी गणना कर सकती हैं और जनगणना पोर्टल पर सही तरीके से जानकारी भर सकती हैं. ईओ देवर्षि रंजन ने जानकारी देते हुए कहा कि 17 अप्रैल से 30 अप्रैल तक स्व-गणना का कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसी के तहत जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया. उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक लोगों तक इस जानकारी को पहुंचाएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग स्व-गणना में भाग लें. इससे पोर्टल पर सटीक डेटा अपलोड होगा और सरकार को योजनाओं के क्रियान्वयन में सुविधा मिलेगी. बैठक में जनगणना पोर्टल पर फॉर्म भरने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया. साथ ही यह भी बताया गया कि आने वाले दिनों में नगर के सफाई कर्मियों के साथ भी बैठक कर उन्हें स्व-गणना के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा. मौके पर टैक्स दारोगा अनिल चौधरी, लेखापाल सत्यनारायण चौधरी, प्रदीप कुमार, श्याम यादव, मनीष पंडित सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन