एसडीएम ने सातनपट्टी पैक्स गोदाम का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

Updated:
विज्ञापन
एसडीएम ने सातनपट्टी पैक्स गोदाम का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

एसडीएम नीरज कुमार ने कहा कि पैक्स गोदाम किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण कड़ी है

विज्ञापन

रतनपुर. बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत सातनपट्टी पैक्स गोदाम का गुरुवार को वीरपुर के अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोदाम में रखे अनाज की स्थिति, भंडारण व्यवस्था व साफ-सफाई का गहन जायजा लिया. एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. निरीक्षण के क्रम में एसडीएम ने गोदाम में रखे धान एवं चावल के स्टॉक का अवलोकन किया और उसकी गुणवत्ता की जानकारी ली. उन्होंने पैक्स के माध्यम से हो रही खरीद प्रक्रिया, अभिलेखों के रख-रखाव एवं वितरण प्रणाली की भी समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही अनाज का भंडारण किया जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. एसडीएम नीरज कुमार ने कहा कि पैक्स गोदाम किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण कड़ी है. इसलिए यहां पारदर्शिता एवं व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है. इस मौके पर बीसीओ रौशन कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष शलीम व ग्रामीण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन