बकाया ईपीएफ की मांग को लेकर हड़ताल पर रहे स्वच्छता कर्मी

Updated:
विज्ञापन
बकाया ईपीएफ की मांग को लेकर हड़ताल पर रहे स्वच्छता कर्मी

नगर की सफाई का कार्य अवरुद्ध रहा

विज्ञापन

वीरपुर. नगर पंचायत क्षेत्र के स्वच्छता कर्मियों ने बकाया ईपीएफ की मांग को लेकर बुधवार को हड़ताल पर रहे. नगर की सफाई का कार्य अवरुद्ध रहा. सभी स्वच्छता कर्मी नगर पंचायत कार्यालय परिसर में इकट्ठा होकर अपनी मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चित कालीन हड़ताल किए जाने की बात कही. स्वच्छता कर्मियों सूरज मारिक, उमेश मारिक, प्रदीप मारिक, दीपक राउत, राणा राउत, चंदन कुमार सहित अन्य का कहना था कि पिछले तीन महीनों से ईपीएफ की राशि वेतन से काटी जाती है. लेकिन मूल खाते में पीएफ की राशि को नहीं जोड़ा जा रहा है. यदि यही स्थिति रही तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा. स्वच्छता एजेंसी के प्रतिनिधि बाल कृष्ण यादव और ईओ देवर्षि रंजन की पहल के बाद स्वच्छता कर्मी शांत हुए. स्वच्छता एजेंसी के प्रतिनिधि बाल कृष्ण यादव ने बताया कि दिसंबर तक का भुगतान किया जा चुका है. ट्रेजरी और अन्य तकनीकी कारणों से भुगतान में बाधा आई है. जल्द ही इसे दूर कर लिया जाएगा. वहीं ईओ देवर्षि रंजन ने बताया कि एजेंसी के द्वारा जो पेमेंट स्लिप दिया जाता है. इसमें इसकी जांच की जाती है. पाया है कि ईपीएफ का भुगतान हो रहा है. आश्वासन के बाद सभी कर्मी गुरुवार से काम पर लौटेंगे.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन