तीन विभूतियों को समाज रत्न पुरस्कार, सुपौल में हर्ष का माहौल
समाज के प्रति समर्पण भावना और सतत सेवा को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया.
सुपौल बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की सप्तम बैठक भागलपुर में भव्य रूप से आयोजित की गई. जिसमें बिहार भर से सैकड़ों प्रतिनिधियों ने भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान राज्य के 30 समाजसेवियों को उनके जीवन काल में समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए समाज रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इन सम्मानित विभूतियों में सुपौल शहर के गोविंद प्रसाद अग्रवाल, दामोदर प्रसाद अग्रवाल एवं पवन अग्रवाल भी शामिल हैं. इनकी समाज के प्रति समर्पण भावना और सतत सेवा को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया. इन विभूतियों को सम्मान मिलने से सुपौलवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है. शहर के सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने इसे सुपौल के लिए गर्व की बात बताया और सम्मानित जनों को बधाइयां दीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









