ePaper

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, सांसद की अध्यक्षता में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

Updated at : 28 May 2025 7:40 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, सांसद की अध्यक्षता में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता व सुधारात्मक उपायों पर दिया गया विशेष जोर

विज्ञापन

– सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता व सुधारात्मक उपायों पर दिया गया विशेष जोर सुपौल. समाहरणालय परिसर स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता सांसद दिलेश्वर कामैत ने की. बैठक में पिपरा विधायक रामविलास कामत भी विशेष रूप से उपस्थित रहे. बैठक के दौरान जिलाधिकारी कौशल कुमार, पुलिस अधीक्षक शैशव यादव, उप विकास आयुक्त सारा अशरफ, अपर समाहर्त्ता राशिद कलीम अंसारी, जिला परिवहन पदाधिकारी शशि शेखर, सिविल सर्जन डॉ ललन कुमार ठाकुर, यातायात पुलिस उपाधीक्षक सहित जिला परिवहन सुरक्षा समिति के सदस्य और अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने, स्कूल और कॉलेज स्तर पर सड़क सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाने तथा दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान कर वहां उपयुक्त सुधारात्मक उपाय किए जाने जैसे अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया. सांसद दिलेश्वर कामैत ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को इसके प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दुर्घटना ग्रस्त क्षेत्रों में जल्द से जल्द आवश्यक संकेतक, ब्रेकर, लाइटिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं. विधायक रामविलास कामत ने कहा कि स्कूली बच्चों एवं युवाओं के बीच यातायात नियमों की शिक्षा अनिवार्य रूप से दी जानी चाहिए ताकि भविष्य में सुरक्षित ड्राइविंग की आदतें विकसित हो. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिला परिवहन विभाग और पुलिस विभाग समन्वय स्थापित कर नियमित रूप से हेलमेट जांच, सीट बेल्ट चेकिंग और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाएंगे. बैठक के अंत में जिलाधिकारी कौशल कुमार ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि निर्धारित समय सीमा में प्रस्तावित कार्यों को निष्पादित किया जाए और हर तिमाही में प्रगति की समीक्षा की जाए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन