प्रखंड क्षेत्र के 87 प्रतिशत मतदाताओं का पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण

Updated:
विज्ञापन

बैठक में बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता निर्वाचन शाखा के हरेंद्र कर्ण के अलावे सभी पर्यवेक्षक मौजूद थे

विज्ञापन

छातापुर. प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित एलएन सभागार में बुधवार की शाम वीरपुर एसडीएम सह ईआरओ नीरज कुमार ने बीएलओ पर्यवेक्षक के साथ बैठक की. बैठक में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की गहन समीक्षा की गई और शेष बचे पुनरीक्षण कार्य को दो एक दिनों के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया. बैठक में बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता निर्वाचन शाखा के हरेंद्र कर्ण के अलावे सभी पर्यवेक्षक मौजूद थे. एसडीएम ने कहा कि प्रखंड के कुल दो लाख नौ हजार 157 मतदाता में एक लाख 82 हजार 292 यानि 87 प्रतिशत मतदाता का पुनरीक्षण हो चुका है. जिसे बीएलओ एप के माध्यम से निर्वाचन आयोग के साइट पर अपलोड भी कर दिया गया. दो एक दिन के अंदर शेष बचे मतदाताओं के डोर टू डोर जाकर पुनरीक्षण कार्य करना है. एक भी मतदाता छूटे नहीं इसका विशेष ख्याल रखें. मतदाता के सत्यापन के लिए कंप्यूटरीकरण कार्य आरंभ करने के लिए आवश्यक निर्देश दिया गया. कहा कि सभी बीएलओ को अपने बूथ पर विभिन्न राजनैतिक दलों के बीएलए के साथ बैठक करने व पुनरीक्षण कार्य के अद्यतन स्थिति से अवगत कराने, शेष बचे मतदाता की पहचान व पुनरीक्षण में सहयोग लेने को कहा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन