भावनाओं से सराबोर हुआ विदाई समारोह, कक्षा 8 के विद्यार्थियों को दी गई सम्मानपूर्ण विदाई

Updated at : 31 Mar 2026 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
भावनाओं से सराबोर हुआ विदाई समारोह, कक्षा 8 के विद्यार्थियों को दी गई सम्मानपूर्ण विदाई

समारोह के दौरान कक्षा 08 के विद्यार्थियों को कॉपी एवं कलम भेंट कर सम्मानित किया गया

विज्ञापन

– शिक्षकों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रतापगंज. प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय सितुहर में कक्षा 08 के उत्तीर्ण विद्यार्थियों के सम्मान में मंगलवार को एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत-गान एवं समूह गान से हुई. जिससे पूरे विद्यालय परिसर में भावनात्मक माहौल बन गया. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए अपने भविष्य के सपनों और लक्ष्यों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि इस विद्यालय से प्राप्त शिक्षा और संस्कार उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेंगे. समारोह के दौरान कक्षा 08 के विद्यार्थियों को कॉपी एवं कलम भेंट कर सम्मानित किया गया. वहीं विद्यार्थियों ने भी अपने वर्ग शिक्षक देवेन्द्र कुमार चौधरी को सामूहिक उपहार देकर सम्मानित किया, जो गुरु-शिष्य के मधुर संबंध का प्रतीक बना. वर्ग शिक्षक देवेन्द्र कुमार चौधरी ने कहा कि विदाई अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है. इस मौके पर विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा का परिणाम पत्र भी वितरित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में रूबी, शिप्रा, मनीषा, गुड्डी, दिव्या, छाया, नवीन, राहुल, रवि, रीना, आशीष, दिलखुश, ज्योति, रिंकू, उषा, निरंजन, प्रेम, रानी, कृष्णा, शिम्पा सहित कक्षा 07 के मनीषा, सृष्टि और अनिषा का सराहनीय योगदान रहा. मौके पर प्रधानाध्यापक श्याम कुमार सिंह, शिक्षक रामचंद्र पासवान, कुमारी संगीता भारती, प्रीति कुमारी, संजय कुमार साह, स्नेहा कुमारी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन