राजयोग मेडिटेशन सेंटर का हुआ शुभारंभ
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Sep 2024 8:58 PM
राजयोग मेडिटेशन सेंटर का हुआ शुभारंभ
करजाईन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय करजाईन बाजार के तत्वावधान में स्थानीय ईश्वर न्यू मार्केट में राजयोग मेडिटेशन सेंटर का उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ राजयोगिनी बबीता दीदी ,जीवन शैली विज्ञ राजयोगी रमन भट्टराई, अवध नारायण मेहता, राधा देवी, ब्रह्माकुमार बालकिशन भाईजी, किशोर भाईजी, समाजसेवी विष्णुदेव साह, शंकर कुमार ,कुशेश्वर सिंह, अशर्फी साह, शिवनारायण, पप्पू कुमार, जयप्रकाश कुमार, नारायण यादव, रामफल साह, ब्रह्माकुमारी पूजा बहन, सुमन बहन, बीना बहन, रेणु देवी, शिव कुमारी, नीलम कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया. राजयोगी रमन भट्टराई ने कहा कि नैतिक शिक्षा के द्वारा अपराध मुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है. नैतिक शिक्षा और आध्यात्मिकता से ही युवा पीढ़ी को सही दिशा मिल सकती है.0 मुख्य अतिथि समाजसेवी दीपक कुमार ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्थान के सभी केंद्र शांति के स्तंभ है. जहां राजयोग द्वारा परमात्मा के याद से शांति प्राप्त की जा सकती है. कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमार किशोर भाईजी तथा धन्यवाद ज्ञापन ब्रह्माकुमारी बबिता दीदी ने किया. मौके पर शंकर यादव, बेचन बैठा ,संजय गोईत, पिंकू, लक्ष्मण मंडल, रेखा देवी, नयन यादव ,शारदा देवी, रेणु देवी, अवध मेहता, नारायण भाई, दुर्गा देवी, पप्पू कुमार,जयप्रकाश दास, जसवंत दास, गणेश कुमार, युवराज कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










