सुरक्षा को लेकर एनएच 106 स्थित रेलवे गुमटी संख्या 15बी को किया गया बंद

Updated:
विज्ञापन
सुरक्षा को लेकर एनएच 106 स्थित रेलवे गुमटी संख्या 15बी को किया गया बंद

अधिकारियों के अनुसार बार-बार फाटक खोलने और बंद करने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी.

विज्ञापन

राघोपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत राघोपुर रेलवे स्टेशन के समीप एनएच 106 स्थित रेलवे गुमटी संख्या 15बी को सोमवार से पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया. रेलवे प्रशासन ने यह कदम आरओबी चालू होने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर उठाया है. अधिकारियों के अनुसार बार-बार फाटक खोलने और बंद करने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी. जिसे देखते हुए गुमटी को स्थायी रूप से बंद करना जरूरी हो गया. मौके पर प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए राघोपुर बीडीओ सतेन्द्र कुमार मजिस्ट्रेट के रूप में उपस्थित रहे. वहीं सुरक्षा व्यवस्था में आरपीएफ राघोपुर के एएसआई बीरेंद्र कुमार चौधरी और राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय अपनी टीम के साथ तैनात थे. रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर सुभाष कुमार ने बताया कि विभागीय निर्देश के अनुसार 30 मार्च से इस गुमटी को पूरी तरह बंद कर दिया गया है. हालांकि, गुमटी बंद होने से जहां एक ओर रेल और सड़क यातायात की सुरक्षा मजबूत हुई है. वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है. खासकर पैदल यात्रियों, साइकिल सवारों और छोटे दुकानदारों को अब करीब एक किलोमीटर घूमकर आरओबी के रास्ते आना-जाना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पैदल यात्रियों के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग या सुविधा उपलब्ध कराई जाए. ताकि आम जनजीवन प्रभावित न हो.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन