हजारों हेक्टेयर में लगी रबी की फसल बर्बाद

खेतों में लहलहाती मक्का की फसल कटाई के तैयार गैंहू और मसूर की फसलें तेज हवा और बारिश के चलते जमीन पर गिर गई
कटैया-निर्मली. बेमौसम हुई बारिश से प्रखंड क्षेत्र के हजारों हेक्टेयर में लगी रबी की फसल बर्बाद हो गई है. शुक्रवार देर शाम अचानक बदले मौसम के कारण आई तेज आंधी और बारिश ने किसानों को हताश कर दिया. पिपरा प्रखंड के अधिकांश गांव इस प्राकृतिक आपदा के चपेट में आ गए. खासकर रामनगर, कटैया माहे, पथरा उत्तर, थुमहा, रामपुर, रामनगर, तुलापट्टी, निर्मली पंचायत सहित दर्जनों गांवों के किसानों के किये मेहनत पर पानी फिर गया. खेतों में लहलहाती मक्का की फसल कटाई के तैयार गैंहू और मसूर की फसलें तेज हवा और बारिश के चलते जमीन पर गिर गई. मक्के के पौधे टूटकर बिखर गए हैं, जिससे उत्पादन पर गंभीर असर पड़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










