थाना परिसर में अंचल स्तरीय जनता दरबार आयोजित, 16 मामलों में चार का ऑन द स्पॉट निष्पादन

Updated:
विज्ञापन
थाना परिसर में अंचल स्तरीय जनता दरबार आयोजित, 16 मामलों में चार का ऑन द स्पॉट निष्पादन

जनता दरबार में फरियादियों की काफी भीड़ देखने को मिली

विज्ञापन

वीरपुर. भूमि विवादों के निपटारे को लेकर शनिवार को वीरपुर थाना परिसर में अंचल स्तरीय जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में फरियादियों की काफी भीड़ देखने को मिली. बताया गया कि पूर्व में बसंतपुर टीसीपी भवन में अंचल स्तरीय जनता दरबार लगाया जाता था, लेकिन जनगणना कार्य चलने के कारण फिलहाल इसे अस्थायी रूप से वीरपुर थाना परिसर में आयोजित किया जा रहा है. आयोजित जनता दरबार में वीरपुर, भीमनगर, रतनपुर और बलुआ थाना क्षेत्र से जुड़े कुल 16 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से चार मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया. बसंतपुर सीओ हेमंत कुमार ने बताया कि जनता दरबार में लोगों की अच्छी सहभागिता देखने को मिल रही है. शांतिपूर्ण माहौल में विवादों का समाधान किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जिन मामलों में स्थल निरीक्षण की आवश्यकता पड़ रही है. वहां प्रशासनिक टीम संयुक्त रूप से निरीक्षण कर रही है. सीओ ने बताया कि जनता दरबार में अधिकांश मामले जमीन बंटवारे और सीमांकन से संबंधित आ रहे हैं. दोनों पक्षों की सहमति और अमीन द्वारा 10 दिनों के भीतर नापी कराकर मामलों का निष्पादन किया जा रहा है. जनता दरबार में थानाध्यक्ष राज किशोर मंडल, पीएसआई कुमारी अनुप्रिया, विभिन्न पंचायतों के राजस्व कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में फरियादी मौजूद रहे.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन