रेलवे की समस्या को लेकर विरोध-प्रदर्शन 10 को

Updated:
विज्ञापन
रेलवे की समस्या को लेकर विरोध-प्रदर्शन 10 को

बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे

विज्ञापन

सुपौल. युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा अपने समर्थकों के साथ सुपौल रेलवे स्टेशन पहुंचकर रेल अधीक्षक के माध्यम से मंडल रेल प्रबंधक के नाम एक लिखित आवेदन सौंपा. दिये आवेदन में कहा कि आगामी 10 फरवरी को सुपौल रेलवे स्टेशन प्रांगण में 06 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे. मांगों में राजरानी और गरीब रथ को स्थायी रूप से चलने, जनसाधारण और हाटेबाजरे एक्सप्रेस और पुरबईया एक्सप्रेस को भी स्थायी रूप से चलाने, सुपौल, सरायगढ़ और ललितग्राम से लंबी दूरी के लिए ट्रेन चलाने, सुपौल के झखराही ढाला के समीप ओवर ब्रीज निर्माण करने, वीणा एकमा रेलवे स्टेशन को ऊंचा करने, सहरसा-जोगबनी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव गढ़बरूआरी स्टेशन पर करने आदि की मांगें शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन